Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2018

नवाबो का शहर : लखनऊ

देश के सबसे बड़े राज्य की राजधानी लखनऊ   की बात ही निराली है | यहाँ की संस्कृति,यहाँ की आबों-हवा में एक जादू सा है| इसलिए हर किसी को लखनऊ अपना सा लगता है | यहाँ पर प्राचीन समय के कितने सारे निशान है | यहाँ पर हर साल लाखो पर्यटक घूमने के लिए आते है | यहाँ पर प्राचीन समय में बनाया गया किला और  कई सौ साल पुरानी भूल भुलैया भी है |   यहाँ पर बड़ा इमामबाडा और छोटा इमामबाडा भी है | ये प्राचीन समय की चीजे ही पर्यटक को लखनऊ की तरफ आकर्षित करती है |  समय के साथ -साथ  लखनऊ में भी काफी बदलाव होते चले गये है | अब तो लखनऊ और भी प्रसिद्ध होता जा रहा है | हल ही में लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा पार्क जेनेश्वर मिश्र  पार्क   बनाया गया है जो की पूरे एशिया का सबसे बड़ा पार्क है | दूर -दूर से लोग इस पार्क को देखने और घूमने के लिए आते है | लखनऊ में गोमती नदी बहती है जिस से की लखनऊ की सुन्दरता और बढ़ जाती है | यहाँ पर गोमती नदी पर रिवर फ्रंट बनाया गया है जो की देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है | रात को तो लखनऊ की खूबसूरती और भी बढ़ -चढ़ कर  ...